सफलता सबसे अधिक मीठी लगती उन्हें
जिन्होंने कभी नहीं चखा उसका स्वाद
अमृत का आस्वादान करने के लिये -
प्यास भी उतनी ही तीव्र होनी चाहिए न!
जीत का ध्वज लिये लौटता -
विजयी सेना का कोई भी सैनिक -
नहीं कर सकता जीत की ख़ुशी को -
उस तरह परिभाषित -
जैसा कि युद्ध भूमि में घायल पड़ा -
पराजित पक्ष का वह सैनिक -
जो अपनी टूटती साँसों के बीच
विवश हो कर सुन रहा है --
दूर -- शत्रु के शिविर से आ रही -
नितांत अवान्छित और कष्टदायी -
विजयोत्सव के नगाड़ों की -
कर्कष आवाज़ ...
( A translation of Emily Dickinson's poem )



