सफलता सबसे अधिक मीठी लगती उन्हें
जिन्होंने कभी नहीं चखा सफलता स्वाद
अमृत का असली स्वाद जानने के लिये -
प्यास भी उतनी ही तीव्र होनी चाहिए न!
जीत का ध्वज लिये लौटता -
विजयी सेना का कोई भी सैनिक -
नहीं कर सकता जीत की ख़ुशी को -
उतनी अच्छी तरह परिभाषित -
जितना कि युद्ध भूमि में घायल पड़ा -
पराजित पक्ष का वह सैनिक -
जो अपनी टूटती साँसों के बीच
विवश हो कर सुन रहा है --
दूर -- शत्रु के शिविर से आ रही -
उसके लिये वर्जित और पीड़ाजनक
विजयोत्सव के नगाड़ों की -
कर्कष आवाज़ ...
( A translation of Emily Dickinson's poem )

No comments:
Post a Comment