जीना अकारथ नहीं होगा मेरा,
यदि रोक सकूँ एक भी दिल को,
टूटने से!
बँटा सकूँ किसी की पीड़ा को,
कम कर पाऊँ उसका दर्द
अपने साथ साझा करके
ज़मीन पर गिर पड़े किसी पंछी को
उसके घोंसले तक पहुँचने में
कर सकूँ थोड़ी सी मदद,
तो समझूँगी कि
निष्फल नहीं हुआ मेरा जीवन!
A translation of Emily Dickinson's poem" I Shall Not Live In Vain "